Graeme Smith Wants South Africa Win T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है. इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया फाइनल में जाने और ट्रॉफी उठाने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल का इंतजार खत्म किया था. साउथ अफ्रीका के पास सीमित ओवरों में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो असफल रहे. अब बदले की आग में जल रहे पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ने भारत को फाइनल में हराने और ट्रॉफी पर कब्जा करने की इच्छा जताई है.
ग्रीम स्मिथ चाहते हैं टीम इंडिया से बदला!
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका जीत के बेहद करीब थी लेकिन टीम इंडिया ने उनसे ट्रॉफी छिन ली. PTI से बात करते हुए ग्रीम स्मिथ ने इच्छा जताई कि भारत को फाइनल में हराकर साउथ अफ्रीका ट्रॉफी पर कब्जा करे. स्मिथ ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि हम भारत को फाइनल में हराएं. भारत के खिलाड़ियों को कभी कमजोर नहीं समझा जा सकता. उनके घर पर वर्ल्ड कप है. भारतीय क्रिकेट अभी ट्रांजिशन फेज में है और देखना होगा कि गौतम गंभीर एवं सीनियर खिलाड़ी टीम को कैसे आगे बढ़ाते हैं. अगर टीम टॉप 4 में नहीं होती है, तो फिर मैं बेहद हैरान रहूंगा.’
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के धागे खोलने के लिए तैयार रोहित-विराट! जमकर बहाया पसीना, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
कैसे खुलेगा साउथ अफ्रीका की जीत का रास्ता?
ग्रीम स्मिथ ने बताया कि साउथ अफ्रीका का मिडल ऑर्डर अगर टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने में सफल होता है, तो फिर उनके लिए चीजें आसान हो जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत में हमारे पास मिडल ऑर्डर में स्पिनर गेंदबाजी को खेलने की क्षमता है. इसी वजह से उम्मीद है कि वर्ल्ड कप हमारे लिए अच्छा साबित होगा.’
टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड
एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, डोनेवन फरेरा, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया, कगिसो रबाडा, जेसन स्मिथ.
ये भी पढ़ें:- BCCI से पंगे के बाद छलका बांग्लादेशी कप्तान का ‘दर्द’, T20 World Cup विवाद पर तोड़ दी चुप्पी
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
51 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines