Former Bangladesh Captain Faruque Ahmed: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारुक अहमद को दिल का दौरा पड़ने के कारण ढाका के अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। आपको बता दें कि फारुक मौजूदा समय में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अहम सदस्य हैं। वो वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका में हैं और बांग्लादेश क्रिकेट को आगे लाने में उनका बड़ा किरदार है। हालांकि, 9 नवंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया और इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया। आपको बता दें कि उन्होंने बांग्लादेश के लिए 15 साल तक क्रिकेट खेला और उन्होंने कप्तानी भी की। अभी वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
बांग्लादेश का पूर्व कप्तान अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकबज की बताया कि फारुक अहमद को 9 नवंबर को अचानक छाती में दर्द उठा और इसी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने तुरंत ही एंजियोग्राम परफॉर्म किया और उनकी नसों में ब्लॉकेज पाया। इसके बाद स्टेंट डाला गया और अभी वो CCU में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की उनपर नजरें टिकी हुई है। BCB ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘वो पिछली रात से ही असहज महसूस कर रहे थे। दोपहर में उन्हें अस्पताल ले जाया गया और एंजियोग्राम के बाद पता चला कि उनके ह्रदय में ब्लॉकेज है और डॉक्टर्स ने रिंग डाली। अभी वो CCU में हैं।’
ये भी पढ़ें:- मामूली ट्रॉफी जीतकर हार्दिक पांड्या का मजाक उड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी! पहले की नकल, अब हो रहे ट्रोल
बांग्लादेश के पूर्व सिलेक्टर हैं फारुक अहमद
फारुक अहमद का जन्म 1966 में ढाका में हुआ था। उन्होंने 1984 से लेकर 1999 तक बांग्लादेश की नेशनल टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने इसी बीच कप्तानी भी की और रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दो बार नेशनल सिलेक्टर की भी भूमिका निभाई। अगस्त 2024 में नजमुल हसन के इस्तीफे के बाद अहमद को अंतरिम BCB अध्यक्ष बनाया गया।
वो 9 महीनों तक इसी पोजीशन पर रहे और फिर उन्हें अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने रिप्लेस कर दिया। वो मौजूदा समय में BCB के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर बांग्लादेश क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लक्ष्य से आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी का देना होगा ‘बलिदान’! आकाश चोपड़ा ने बताया नाम
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
16 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines