हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND-W vs PAK-W: मच्छर बन गए भारत-पाकिस्तान मैच में बड़ी आफत! ड्रेसिंग रूम से मंगवाना पड़ा स्प्रे, प्लेयर्स परेशान

IND-W vs PAK-W: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के छठे मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ हो रही है. मैदान पर दोनों टीमों की प्लेयर्स मच्छरों से खासी परेशान नजर आ रही हैं. पाकिस्तान की प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम से स्प्रे मंगवाकर मैदान पर छिड़कती हुई दिखाई दीं. स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं.

विज्ञापन
IND-W vs PAK-W

IND-W vs PAK-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कोलंबो के मैदान पर टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान के साथ हो रहा है. टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और 3 अहम प्लेयर्स पवेलियन लौट चुकी हैं. हालांकि, इस मुकाबले में मच्छर और उड़ने वाले कीड़े दोनों टीमों के प्लेयर्स के लिए मुसीबत बने हुए हैं.

बॉलिंग करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी मच्छरों की वजह से खासी दिक्कत में नजर आईं. उन्होंने इसकी शिकायत ऑन फील्ड अंपायर से भी की. इसके बाद पड़ोसी मुल्क की प्लयेर्स ने अपने ड्रेसिंग रूम से स्प्रे मंगवाया. टीम की खिलाड़ी मैच के बीच में ही स्प्रे मारती हुई दिखाई दीं. हालांकि, इसके बावजूद मैदान पर कीड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं.

मैच में मच्छरों का आतंक

भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मच्छर और उड़ने वाले कीड़े प्लेयर्स के लिए बड़ी आफत बन गए हैं. शुरुआत में इनकी तादाद काफी कम दिख रही थी, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है. कीड़ों की वजह से पाकिस्तान टीम की बॉलर्स को गेंदबाजी करने में बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है.

विज्ञापन

प्लेयर्स अपनी रूमाल की मदद से मच्छर भगाती हुई नजर आईं. हालांकि, परेशानी ज्यादा होने के कारण पाकिस्तानी बॉलर्स को इसकी शिकायत अंपायर से करनी पड़ी. पड़ोसी मुल्क की खिलाड़ियों को अपने ड्रेसिंग रूम से स्प्रे मंगवाना पड़ा. टीम के कुछ प्लेयर्स हाथ में स्प्रे लेकर ग्राउंड पर मारती हुई भी दिखाईं दीं.

15 मिनट के लिए रोका गया मैच

मच्छरों के लगातार आतंक को देखते हुए मैच को 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा. ग्राउंड पर पेस्ट कंट्रोल स्प्रे की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने पूरे मैदान पर मच्छरों की संख्या कम करने के लिए स्प्रे का छिड़काव किया. पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. स्मृति मंधाना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 32 गेंदों का सामना करने के बाद 23 रन बनाकर चलती बनीं.

विज्ञापन

वहीं, प्रतिका रावल भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 37 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अपनी बैटिंग से फैन्स को खासा निराश किया. हरमन 34 गेंदों का सामना करने के बाद बेहद खराब शॉट खेलकर 19 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, हरलीन देओल 46 रन बनाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola