Legends League Cricket: एस श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच बीते कल मैदान में हुआ विवाद अब काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। पूर्व गेंदबाज ने थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपने दो वीडियो साझा किए हैं। पहले वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनके दिल में देश के पूर्व क्रिकेटरों को लेकर काफी सम्मान है। मैदान में मेरी गलती नहीं थी, लेकिन मिस्टर फाइटर यानी गौतम गंभीर ने लाइव मैच में जिस भाषा का प्रयोग किया वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं थी। आगे उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल यह बात सामने आ ही जाएगी कि गंभीर ने उस दौरान क्या कहा था।
अब पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने दूसरी वीडियो में पूरी घटना पर विस्तार से चर्चा किया है। उन्होंने बताया है कि मैच के दौरान गंभीर उन्हें लगातार ‘फिक्सर-फिक्सर’ कहकर बुला रहे थे। जिसके बाद उन्होंने गंभीर से पूछा कि आखिर क्यों वह उन्हें बार-बार ‘फिक्सर-फिक्सर’ क्यों कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 का लोगो आया सामने, वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में होगा महामुकाबला
श्रीसंत ने यह भी बताया है कि जब उन्होंने गंभीर के साथ हुए वाकये पर वीडियो साझा किया तब से उनके पास लगातार मिडिया कर्मियों के कॉल आ रहे हैं। जिसके बाद वह बताना चाहते हैं कि आखिर गंभीर ने बीच मैदान में उनसे क्या कहा था।
श्रीसंत द्वारा वीडियो साझा करने के बाद गौतम गंभीर ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘जब पूरी दुनिया अटेंशन पाना चाह रही हो तो आप केवल मुस्कराओ।’
बात करें पिछले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो श्रीसंत अपनी टीम के लिए जहां तीन ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 35 रन खर्च कर एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे।
वहीं गंभीर ने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए 30 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके एवं एक छक्का निकला। इस रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स की टीम 12 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
26 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
47 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines