WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में प्लेयर्स के लिए फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह पैसा बहाया. कुछ नामी खिलाड़ियों के लिए टीमों के बीच जोरदार जंग देखने को मिली, तो एलिसा हीली जैसी धाकड़ विकेटकीपर बैटर को खरीदने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. दीप्ति शर्मा इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं और उनके लिए यूपी वॉरियर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया. आइए आपको उन पांच प्लेयर्स के नाम बताते हैं, जिन पर हुई करोड़ों की बारिश.
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा की अपनी पुरानी टीम ही में ही वापसी हुई है. 50 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरीं दीप्ति पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई. चौंकाने वाली बात यह रही कि दिल्ली के अलावा किसी भी टीम ने दीप्ति के नाम में दिलचस्पी नहीं दिखाई. हालांकि, यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया. दिल्ली ने 3.2 करोड़ रुपये की आखिरी बोली लगाई, जो यूपी दीप्ति को देने के लिए तैयार हो गई.
अमेलिया केर
न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर के लिए भी ऑक्शन टेबल पर जमकर घमासान देखने को मिला. हालांकि, आखिरी बार मुंबई इंडियंस मारने में सफल रही. मुंबई ने अमेलिया के लिए 3 करोड़ रुपये खर्च करते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.
सोफी डिवाइन
न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी सोफी डिवाइन को टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपटिल्स और आरसीबी के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली. वहीं, बाद में गुजरात जायंट्स भी रेस में शामिल हुई और टीम 2 करोड़ में डिवाइन को खरीदने में सफल रही.
मेग लेनिंग
दिल्ली कैपिटल्स को दो बार फाइनल तक पहुंचने वालीं मेग लेनिंग को खरीदने के लिए टीम ने एक बार फिर पूरा जोर लगाया. हालांकि, यूपी वॉरियर्स ने पर्स में ज्यादा पैसा होने का पूरा फायदा उठाया और लेनिंग को 1.90 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया.
चिनले हेनरी
वेस्टइंडीज की स्टार स्पिनर चिनले हेनरी के लिए भी ऑक्शन टेबल पर कई टीमों के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी बाजी मारते हुए हेनरी को 1.30 करोड़ रुपये रुपये में खरीद लिया.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines