Asia Cup: एशिया कप 2025 का घमासान 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का सबसे पहले आयोजन 1984 में हुआ था। पहले सीजन में सिर्फ तीन ही टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। तब से लेकर अब तक एशिया कप में कई दिग्गज गेंदबाज शिरकत कर चुके हैं और टूर्नामेंट कई ऐतिहासिक और रोमांच से भरे मुकाबला का गवाह बना है। आज के इस पोस्ट में ऐसे पांच गेंदबाजों की बात करेंगे, जिनका जादू सिर चढ़कर बोला है। इस खास लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय बॉलर का नाम शुमार है।
लसिथ मलिंगा
एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट और प्रभाव छोड़ने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा रहे हैं। मलिंगा ने इस टूर्नामेंट में कुल 33 विकेट निकाले हैं। श्रीलंका की ओर से एशिया कप में मलिंगा ने कुल 15 मैच खेले। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी मलिंगा के नाम ही दर्ज है।
मुथैया मुरलीधरन
स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले श्रीलंका के महान स्पिनर मुरलीधरन एशिया कप में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। मुरलीधरन ने 24 मैचों में कुल 30 विकेट निकाले हैं। वह 1995 से लेकर 2010 तक इस टूर्नामेंट में खेले।
रविंद्र जडेजा
एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रविंद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं। जड्डू ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 26 मैच खेले हैं और इस दौरान 29 विकेट निकाले हैं। हालांकि, जडेजा टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और इस वजह से वह एशिया कप 2025 में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का जादू भी एशिया कप में सिर चढ़कर बोला है। शाकिब 25 मैचों में कुल 28 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। शाकिब गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कई यादगार पारियां खेल चुके हैं।
अजंता मेंडिस
अजंता मेंडिस एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। मेंडिस ने इस टूर्नामेंट में खेले 8 मैचों में कुल 26 विकेट निकाले और उनका बॉलिंग औसत 10.42 का रहा।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines