Hat-trick in T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर राउंड में नामीबिया से पहला मैच हारने वाली श्रीलंका ने जोरदार वापसी की है। श्रीलंका ने मंगलवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में UAE को 79 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। श्रीलंका भले ही यह मैच जीत गई हो लेकिन यूएई के कार्तिक मय्यपन ने हैट्रिक लेकर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।
अभी पढ़ें – T20 WC, IND vs PAK: महामुकाबले में कूदे ‘द रॉक’, मैच से पहले कर दिया मूड सेट
टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में पहली हैट्रिक स्पिनर कार्तिक मयप्पन
श्रीलंका के खिलाप भारतीय मूल के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने करियर और इस वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक जमाई है। उन्होंने श्रीलंकाई पारी के 15वें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर यह कारनाम किया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने भानुका राजपक्षे, चरिथ असालंका और फिर दासुन शनाका को शिकार बनाया। ओवर ऑल टी-20 वर्ल्ड कप में ये पांचवीं हैट्रिक है।
शेन वॉर्न को रोल मॉडल मानते हैं कार्तिक मयप्पन
कार्तिक मयप्पन दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न को अपना रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंने अपने चार ओवर में केवल 19 रन खर्च किया और तीन विकेट हासिल किए हैं। इस हैट्रिक के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
अभी पढ़ें – Pro Kabaddi: जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को 39-24 से हराया
टी 20 वर्ल्ड कप में यह खिलाड़ी ले चुके हैं हैट्रिक
कार्तिक मयप्पन से पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, साउथ अफ्रीका मूल के आयरलैंड के कुर्टिस कॉम्फर, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines