Finn Allen On Team India: न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन का मानना है कि इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ ग्लोबल टूर्नामेंट से पहले होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उनकी टीम के लिए फायदेमंद सबित होगी, जो रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
कीवी टीम को भारतीय हालात की समझ
20 टीमों के टूर्नामेंट से पहले भारत और न्यूजीलैंड ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज खेली थी. हालांकि कीवी टीम सीरीज हार गई, लेकिन भारतीय सरजमीं पर टूर्नामेंट के दौरान हालात की उनकी समझ काफी काम आई. अब दोनों टीमें इस बड़े इवेंट के फाइनल में हैं.
टीम इंडिया के खिलाफ तैयारी
धमाकेदार फाइनल से पहले फिन एलन ने इस बात पर जोर दिया कि हाल के मैचों से कीवी टीम को मेजबान देश के खिलाफ कैसे मदद मिलेगी. एलन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘हमें पता है कि विरोधी टीम क्या करने वाली है. वो एक जबरदस्त टीम हैं, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले उनके साथ 5 बार खेलने से आपको उनके बारे में अच्छी जानकारी मिलती है.’
यह भी पढ़ें- Ind Vs NZ : T20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन के लिहाज से किसका पलड़ा भारी ? 1-20 ओवर की ऐसी है पूरी कहानी
‘भारत को हरा सकते हैं’
एलन को भारत को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप टाइटल जीतने का भरोसा है, और उनका कहना है कि टीम ‘अंडरडॉग’ टैग का मजा ले रही है. एलन ने कहा, ‘हम उन मैचों से बहुत कुछ सीखते हैं, ये जानते हुए कि हम उनके खिलाफ अच्छा कर सकते हैं और उन्हें हरा सकते हैं. हम अंडरडॉग हो सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमें ये पसंद है. माहौल जबरदस्त होने वाला है, एक ऐसा गेम जिसे आप अपनी पूरी जिंदगी याद रखेंगे, और मैं बहुत एक्साइटेड हूं. हम सब इसके लिए तैयार हैं.’
सेमीफाइनल में फिन का जलवा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में फिन एलन ने रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी लगाकर न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया था. इस दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने 8 मैचों में 57.20 के औसत और 203.52 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
20 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines