IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल 2026 के अपने लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केकेआर को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस मैच में केकेआर की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी सब फ्लॉप नजर आई. हालांकि, टीम के स्टार खिलाड़ी फिन एलन ने इस मैच के पहले ही ओवर में इतिहास रचने का काम किया. उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कि उनसे पहले आईपीएल के इतिहास में कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं कर पाया था, फिर चाहें वो क्रिस गेल हो या एबी डिविलियर्स. आइए आपको भी बताते हैं उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में.
पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता के लिए एक बार फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ओपनिंग करने के लिए उतरी. पार की पहली गेंद पर सिंगल लेकर रहाणे ने स्ट्राइक एलन को दी. उन्होंने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ओवर की अगली 5 गेंदों में 24 रन बना दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके तो वहीं 2 छक्के भी निकले. इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड केकेआर के ही खिलाड़ी सुनील नरेन के नाम जिन्होंने साल 2018 में पहले ओवर में 21 रन बनाने का कारनामा किया था.
KKR को मिली लगातार दूसरी हार
कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और अब सनराइजर्स के हाथों भी हार मिली है. सनराइजर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 226 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 16 ओवरों में 161 रन बनाकर ही ढेर हो गई. टीम को 65 रनों के बड़े अतंर से हार मिली. अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह के अलावा केकेआर का कोई दूसरा बल्लेबाज 10 गेंदों से ज्यादा क्रीज पर टिक ही नहीं पाया.
ये भी पढ़िए- मुंबई इंडियंस की ताकत में इजाफा, दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले टीम में शामिल हुआ ये स्टार क्रिकेटर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines