Fazalhaq Farooqi Bring Iftar For Ibrahim Zadran: भारत में रमज़ान 19 फरवरी को शुरू हो गया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इसी दिन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया. जहां बीच मैदान पर इस्लामी कैलेंडर के पाक महीने का एक स्पेशल मोमेंट इतिहास में दर्ज हो गया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
जादरान ने बीच मैदान में खोला रोज़ा
जब अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बैटिंग शुरू की तब ओपनर्स के तौर पर रहमतुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर आए. 5.3 ओवर में जब जसकरन सिंह के गेंद पर गुरबाज 30 रन बनाकर आउट हुए, तभी ड्रिंक्स ब्रेक का ऐलान हो गया. इस दौरान फजलहक फारूकी मैदान में दौड़ते हुए आए, इफ्तार की प्लेट लेकर जादरान के पास पहुंचे. इस तरह जादरान ने फलों को खाकर रोजा खोला.
यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी में नहीं दिखेगा अकिब नबी का एक्शन, अचानक बदला रणजी ट्रॉफी फाइनल वेन्यू, अब इस मैदान पर होगी खिताबी जंग
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
किसी भी खिलाड़ी के लिए रोज़े की हालत में मैच खेलना मुश्किल है, लेकिन जादरान ने अपने फेथ से समझौता नहीं किया जिसके लिए उनकी वाहवागी हो रही है. एक यूजर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अफगान क्रिकेटर हमेशा रमज़ान की भावना का सम्मान करते हैं. क्रिकेट के सबसे बड़े स्टेज टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी, हमारे खिलाड़ी गर्व और विश्वास के साथ रोज़ा रखते हैं. फजलहक फारूकी क्रीज़ पर इब्राहिम जादरान के लिए इफ्तार लेकर आए और इसके तुरंत बाद इब्राहिम ने नाबाद 95 रन बनाए. यही बात उन्हें सच्चे स्टार, फेथ में मजबूत, अपने सबसे अच्छे क्रिकेटर और हमारे देश के लिए एक इंस्पिरेशन बनाती है.’
जादरान ने खेली 95* रनों की पारी
बीच मैदान में रोज़ा खोलने के बाद इब्राहिम जादरान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने 56 गेंदों में 169.64 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 95 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे. इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया. इसके जवाब में कनाडा 8 विकेट खोकर महज 118 रन ही बना पाई, और राशिद खान की टीम ने मैच 82 रन से अपने नाम किया.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines