Fathers Day 2023: 18 जून यानी आज पूरे विश्व में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन पिता को समर्पित होता है। इस मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया। सचिन के पिता मराठी स्कूल में उपन्यासकार और शिक्षक थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
ये भी पढ़ेंः Ashes 2023: ‘मैं लाइन के काफी करीब था’, उस्मान ख्वाजा को मिले जीवनदान पर ब्रॉड ने दिया ये बयान
पिता को याद करते हुए भावुक हुए सचिन तेंदुलकर
फादर्स डे पर सचिन तेंदुलकर ने अपने पिता रमेश तेंदुलकर को याद किया। इस दौरान वह भावुक भी हो गए। सचिन ने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘मेरे पिता प्यार करने वाले थे, सख्त नहीं। उन्होंने डरने की बजाय प्यार से काम लिया। उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरे लिए दुनिया का मतलब वही थे। उनकी सोच, मूल्य और पालन-पोषण के उनके विचार अपने समय से बहुत आगे थे। तुम्हारी याद आती है, बाबा!’
https://twitter.com/sachin_rt/status/1670343235154366465?s=20
सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। इस दिग्गज ने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सचिन ने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए। 463 वनडे में उन्होंने 18426 रन बनाए हैं। वहीं एकमात्र टी 20 में सचिन ने 10 रन बनाए। वह आईपीएल के 78 मैचों में 2334 रन बना चुके हैं। सचिन ने अपने क्रिकेट इंटरनेशनल करियर में 100 शतक लगाए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines