Pakistani Cricketer: अंग्रेजी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय यह मामला दिख चुका है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के क्रिकेटरों का मजाक उड़ाया गया। खास बात यह है कि यह मजाक उड़ाने वाला कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के ही फैंस हैं। जिससे यह मामला चर्चा में आ गया।
स्पेलिंग मिस्टेक का था मामला
बता दें कि यह पूरा मामला पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान और हसन अली से जुड़ा है। शादाब खान ने अपने ट्विटर पर कुछ फोटो शेयर की थी। लेकिन इन फोटों के साथ शादाब खान ने जो कैप्शन लिखा उसमें स्पेलिंग मिस्टेक थी। शादाब ने लिखा था ‘मॉडलिंग स्किल बेहतर? अपने टीम मेट्स से सीख रहा हूं।’ उनकी इसी पोस्ट पर एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली का रिएक्शन भी आया जिसमें उन्होंने शादाब की तारीफ की थी।
https://twitter.com/RealHa55an/status/1692575341561385438?s=20
पोस्ट पर उड़ाया मजाक
शादाब खान की स्पेलिंग मिस्टेक की गलती हसनैन नाम के पाकिस्तानी यूजर ने पकड़ ली। उसने लिखा कि आप एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। उन्होंने पीसीबी से अपील की अपने खिलाड़ियों को सिखाइए की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कैसे होता है। शादाब खान ने भी हसनैन की बात का जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि हमें इंग्लिश न बोला ठीक है। हम ऐसे ही बात करते हैं। क्योंकि हमें नेचुरल रहना अच्छा लगता है फेक पर्सनैलिटी नहीं। मुझे अपने कल्चर में कोई शर्म नहीं है।’
https://twitter.com/ali_hasnainshah/status/1692585900797026417?s=20
हम जैसे है वैसे ही रहेंगे
शादाब खान और हसन अली के अलावा इस मुद्दे में शान मसूद भी उतर आए। उन्होंने लिखा कि दूसरो गिराना या खुद को ऊंचा दिखाना अब हमारी नेशनल हॉबी बन गया है। लेकिन जैसे हो वैसे ही रहो। हम जैसे है वैसे ही रहेंगे। बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर और फेन के बीच हुए यह बहस चर्चा का मुद्दा बन गई। क्योंकि पूरा मुद्दा अंग्रेजी से जुड़ा था।
https://twitter.com/shani_official/status/1692898774052393361?s=20
ये भी देखें: ASIA CUP और World Cup के लिए Team India हुई Final| Rohit होंगे कप्तान| Vice Captain कौन?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines