Mohsin Naqvi: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया. दुबई में हुए इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 72 रनों से जीत दर्ज की. भारतीय मेंस टीम ने एशिया कप 2025 में जीत के बाद ACC चीफ और पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे, जिस वजह से उन्हें ‘ट्रॉफी चोर’ नाम दे दिया गया था. अब वुमेंस एशिया कप 2026 फाइनल में भारत की जीत के बाद फैंस ने नकवी के लिए ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगाए.
मोहसिन नकवी को फैंस ने कहा ‘ट्रॉफी चोर’
BCCI ने पहले ही साफ कर दिया था कि भारतीय महिला टीम एशिया कप जीतने की स्थिति में मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेगी. इसके बावजूद नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी देने के लिए पहुंच गए. 45 मिनट तक इंतजार करने के बावजूद भारतीय महिला टीम ट्रॉफी लेने नहीं आई और मजबूरन मोहसिन नकवी स्टेडियम छोड़कर चले गए. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेडियम में मौजूद फैंस नकवी को देखकर ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे लगा रहे हैं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और नकवी की सोशल मीडिया पर जमकर बेइज्जती हो रही है.
आप नीचे यह वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया की जीत पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, खास अंदाज में दी बधाई
BCCI ने बताया ट्रॉफी नहीं लेने का कारण
वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया का स्टेटमेंट सामने आया. उन्होंने टीम इंडिया के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने साफ कर दिया कि टीम ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेना चाहेगी, जो भारत के खिलाफ है. भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार का भी मानना है कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट जीता है और वह चैंपियन है. ट्रॉफी मिलने या न मिलने से कुछ नहीं बदलेगा.
फाइनल में टीम इंडिया ने किया डॉमिनेट
भारत और श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने 59 रन और हरमनप्रीत कौर ने 68 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंकाई महिला टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने 4 विकेट और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके. भारत ने 72 रनों के बड़े अंतर से फाइनल जीता और वुमेंस एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी ने खुद कराई अपनी ‘बेइज्जती’, BCCI के इनकार के बावजूद ट्रॉफी देने पहुंचे, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
19 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
39 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
59 mins agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines