हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतम गंभीर 'हाय-हाय' के नारों पर विराट कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मच गई 'सनसनी'! 

Gautam Gambhir and Virat Kohli: टीम इंडिया का टेस्ट के बाद वनडे में भी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही फैंस भारतीय टीम मैनेजमेंट से नाराज हैं. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के लिए फैंस गौतम गंभीर को ही जिम्मेदार ठहराते हैं. जिसके कारण ही गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे लग रहे थे. जिस पर दिग्गज विराट कोहली का रिएक्शन बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
gautam gambhir and virat kohli

Gautam Gambhir and Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर वनडे मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी. इस हार के साथ ही टीम इंडिया पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज हार गई. इस हार के बाद गौतम गंभीर भारतीय फैंस को निशाने पर आ गए हैं. फैंस सोशल मीडिया पर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं. जिस पर विराट कोहली ने रिएक्शन भी दिया है. 

विराट कोहली का गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे पर आया रिएक्शन 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि इंदौर वनडे मैच के बाद जब दोनों टीमें पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए खड़ी थी. उस समय फैंस गौतम गंभीर हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं. जिस पर विराट हैरानी से फैंस ओर देख रहे थे. वीडियो में विराट कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा के साथ ही साथ खुद गौतम गंभीर भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि गौतम गंभीर इस नारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. हेड कोच बनने के बाद से ही गंभीर को लगातार फैंस की आलोचना झेलनी पड़ रही है. टेस्ट क्रिकेट में भी खराब प्रदर्शन का ठीकरा फैंस गंभीर पर ही फोड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली को BCCI को दे सकती है बड़ा झटका, रवींद्र जडेजा पर बड़ा सवाल

विज्ञापन

जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? 

ये वीडियो बहुत ही कम समय में चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि फैंस का बता दें कि ये वीडियो सही नहीं है. इस वीडियो में लग रहे हाय-हाय के नारें दूसरे मुकाबले के हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच हारने के बाद फैंस ने इस नारे में लगाया था. उस समय मोहम्मद सिराज ने फैंस को चुप रहने के लिए भी कहा था. उन नारों को दूसरे वीडियो में लगाकर वायरल किया जा रहा है. बता दें कि कोहली और गौतम गंभीर के बीच खराब रिश्ते की बातें चलती रहती हैं. जिसके कारण ही इस वीडियो को फैंस सच मान रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टी20 सीरीज से हो सकता है बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola