Fan Special Request Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने मैदान पर वापसी करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित खेलते हुए नजर आएंगे. वो भले ही कप्तानी नहीं करेंगे लेकिन टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक रहेंगे. रोहित को सभी 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित के प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जहां एक फैन ने उनसे वर्ल्ड कप जीतने की गुहार लगाई.
फैन ने रोहित शर्मा से लगाई गुहार
रोहित शर्मा मुंबई में इस समय अभ्यास कर रहे हैं और कई सारे फैंस उन्हें प्रैक्टिस करते हुए देखने पहुंचे. रोहित के अभ्यास सत्र से जुड़ी काफी सारी वीडियो सामने आ रही है. अब एक क्लिप वायरल हो रही है, जहां फैन शर्मा से बोल रहा है कि उनके बिना टीम इंडिया वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगी. उन्होंने रोहित को अनोखे अंदाज में मोटिवेट भी किया. फैन ने कहा, ‘2027 का वर्ल्ड कप जीतना है रोहित भाई, आपके बिना संभव नहीं है! ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे ही मारना है. देखो देखो, सामने मिचेल स्टार्क खड़ा है.’
आप नीचे ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा नहीं होंगे कप्तान
रोहित शर्मा को वनडे में कप्तानी से हटा दिया गया है और अब शुभमन गिल टीम की कमान संभालेंगे. टीम इंडिया के फ्यूचर को देखते हुए सिलेक्टर्स और कोच ने ये फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उनका रिकॉर्ड कंगारुओं के खिलाफ शानदार है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
ये भी पढ़ें:- ‘हमारे गेंदबाजों को इतनी बुरी तरह मत मारो’, ब्रायन लारा ने टीम इंडिया की ‘रन मशीन’ से की अपील
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines