---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MS Dhoni ने दिखाई ‘दरियादिली’, फैन को पीछे बैठाकर चलाई बाइक, वीडियो वायरल

MS Dhoni Bike Ride With Fan: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के करोड़ों फैन हैं। जब भी वे फैंस के बीच होते हैं तो इसे देख लोगों का दिल खुश हो जाता है। धोनी की दरियादिली सब जानते हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है जिस पर यकीन करना फैंस के लिए […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni Bike Ride With Fan: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के करोड़ों फैन हैं। जब भी वे फैंस के बीच होते हैं तो इसे देख लोगों का दिल खुश हो जाता है। धोनी की दरियादिली सब जानते हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है जिस पर यकीन करना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रांची में ट्रेनिंग सेशन के बाद युवा क्रिकेटर और फैन को अपनी बाइक पर बैठाकर राइड लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि एमएस विंटेज यामाहा RD350 की राइड कर रहे थे।

ट्रेनिंग सेशन में दिखे एमएस धोनी 

वीडियो की शुरुआत ट्रेनिंग सेशन के विजुअल्स से होती है। जिसमें एक स्थानीय क्रिकेटर के पीछे धोनी नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह क्रिकेटर सेल्फी मोड में बाइक पर बैठे वीडियो रिकॉर्ड करता है। दावा किया गया है कि ये बाइक धोनी चला रहे थे।

---विज्ञापन---

बता दें कि धोनी का बाइक्स के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उनके पास पुरानी और नई बाइक्स का मल्टीस्टोरी गैराज भी है। हाल ही वेंकटेश प्रसाद ने इसका एक लुक दिखाया था। इसमें एमएस का कार और बाइक कलेक्शन नजर आया था। धोनी पोर्शे 911, फरारी 599 GTO, पोनटियाक फायरबर्ड ट्रांस AM, हमर और कॉन्फिडरेट हलकट X 132 जैसी कार और बाइक्स का कलेक्शन रखते हैं।

---विज्ञापन---

एमएस धोनी के करियर की बात करें तो वे अगले साल एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। धोनी ने इस साल सीएसके को आईपीएल का खिताब दिलाया था। वह टीम को तीन बड़ी आईसीसी ट्रॉफी दिला चुके हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 टी20 विश्व कप के साथ ही 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थीं।

First published on: Sep 15, 2023 05:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola