Fan Brought 15 Lakh gift for Virat Kohli: विराट कोहली की बैटिंग का हर कोई दीवाना है. टेस्ट और टी-20 से रिटायरमेंट लेने के बाद अब किंग कोहली जहां भी खेलने पहुंचते हैं वहां फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ता है.कोहली की एक झलक पाने के लिए दर्शक पूरी तरह से बेताब दिखाई देते हैं. वडदोरा के बाद राजकोट में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला.
हालांकि, विराट के लिए उमड़ी भीड़ के बीच एक फैन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस फैन ने सूरत से राजकोट तक का सफर तो तय किया है इसके साथ ही वह किंग कोहली के लिए एक नायाब तोहफे लेकर भी स्टेडियम पहुंचे. इस खास गिफ्ट की कीमत जानकर हर किसी के होश उड़ गए.
कोहली के लिए नायाब तोहफा
दरअसल, यूं तो हर मैच में फैन्स विराट कोहली के लिए कुछ ना कुछ हाथ में लेकर पहुंचते ही रहते हैं. किसी के हाथ में विराट का पोस्टर होता है, तो कोई उनका पोट्रेट लेकर आता है. मगर राजकोट में एक फैन किंग कोहली के लिए नायाब आईफोन का कवर लेकर पहुंचा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: नंबर 5 पर हिट हैं KL Rahul, फिर बने टीम इंडिया के संकटमोचक, ठोका जोरदार शतक
इस कवर की खास बात यह थी कि यह सोने का था और इस पर विराट की फोटो को डिजाइन किया गया था. इस कवर की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर फैन का यह नायाब तोहफा खूब वायरल हो रहा है.
फ्लॉप रही Ro-Ko की जोड़ी
हालांकि, राजकोट में फैन्स को रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली. रोहित और विराट दोनों ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.38 गेंदों का सामना करने के बाद हिटमैन 24 रन बनाकर आउट हुए, तो किंग कोहली के बल्ले से 29 गेंदों में 23 रन निकले. कोहली ने दो चौके जमाए, लेकिन वह 24 वर्षीय नए-नवेले गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क की एक गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे और बॉल उनका मिडिल स्टंप ले उड़ी.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines