World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 अक्टूबर को मैच होने वाला है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। इससे पाकिस्तान की बैटिंग लाइन अप कमजोर पड़ सकती है।
अगले 2 मैचों से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
पाकिस्तान 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच खेलने के बाद 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने वाला है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर जमान अगले दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। फखर न ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और न ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाले हैं। इससे पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। फखर पाकिस्तान की बैटिंग को मजबूत करने में अहम योगदान निभाता है, लेकिन चोट के कारण वह अगले 2 मैच से बाहर रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: फिफ्टी से चूके Rohit Sharma, फिर भी लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, देखें 5 बड़े Records
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच
बता दें कि पाकिस्तान विश्व कप 2023 में खेले 3 मैचों में 2 मैच अपने नाम कर चुका है। इसके साथ ही पाकिस्तान विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर विराजमान है। पाकिस्तान अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन भारत के खिलाफ एकतरफा मुकाबला गंवा बैठे। किसी ने सोचा नहीं होगा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ इतनी आसानी से हार जाएंगे, लेकिन ऐसा ही हुआ। अब पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पकड़ मजबूत बनानी है, तो इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।
अफगानिस्तान को हल्के में मत लेना
ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान अगला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने वाला है। अफगानिस्तान भी इस विश्व कप में इंग्लैंड के साथ उलटफेर कर चुका है। ऐसे में उसे हल्के में लेना पाकिस्तान के लिए बड़ी भूल हो सकती है।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
12 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
35 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
42 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines