ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान फखर जमां का बल्ला जमकर चला। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 74 गेंदों का सामना किया। इस बीच 109.46 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 81 रन बनाने में कामयाब रहे।
फखर जमां ने मुकाबले के दौरान कई बेहतरीन छक्के भी लगाए। इस दौरान का एक छक्का सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पांचवां ओवर तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद डाल रहे थे। इस ओवर में फखर ने स्क्वायर लेग क्षेत्र के ऊपर से बेहतरीन छक्का जड़ा। जिसके बाद वह खुद आश्चर्य में नजर आए और मुस्कुराने लगे।
यह भी पढ़ें- क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में बड़ा कारनामा करने वाले बने पहले अफ्रीकी बल्लेबाज
बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 99 मीटर का यह छक्का लगाया है। जमां के इस शॉट की कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व क्रिकेटरों ने भी जमकर सराहना की। रवि शास्त्री ने ऑन एयर कहा, ‘कितनी खूबसूरत आवाज है। बहुत खूब।’ शास्त्री के अलावा पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने कहा, ‘वाह। 95 मीटर। मेरा अनुमान है कि यह अब तक का सबसे बड़ा है।’
इन दोनों दिग्गजों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वॉटसन ने कहा, ‘दुनिया में बहुत कम बल्लेबाज हैं जो ऐसी गेंदों पर बड़ा शॉट लगा सकते हैं।’
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने जमां:
बांग्लादेश के खिलाफ उम्दा अर्धशतकीय पारी के लिए फखर जमां को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है. उन्होंने अपनी टीम के लिए 74 गेंद में 81 रन की उम्दा पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके एवं सात छक्के निकले।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines