Faf du Plessis: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अब सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी है। 4 जून 2024 से इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इस बार टी20 विश्व कप 2024 में साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से फाफ डू प्लेसिस पहले ही संन्यास ले चुके हैं। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड और फाफ डू प्लेसिस के बीच इसको लेकर बातचीत हो रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन में होने जा रहा है बड़ा बदलाव; कौन हैं मल्लिका सागर? जो रच सकती हैं आईपीएल में इतिहास
साल 2020 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच
39 वर्षीय फाफ डू प्लेसिस ने साल 2020 में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। लेकिन दूसरी तरफ फाफ दुनियाभर में होने वाली अलग-अलग देशों की क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डू प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते है और कप्तानी भी करते हैं। इन सभी क्रिकेट लीग में फाफ डू प्लेसिस काफी कामयाब रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बावजूद भी लगातार फाफ ने शानदार प्रदर्शन किया है।
साउथ अफ्रीका टीम के कोच रॉब वाल्टर ने हाल ही में फाफ डू प्लेसिस की वापसी के संकेत दिए थे। भारत के खिलाफ टीम की घोषणा के वक्त कोच रॉब ने कहा था कि डु प्लेसिस के पास टी20 विश्व कप 2024 को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका है। वहीं दूसरी तरफ फाफ डू प्लेसिस ने अबू धाबी टी10 लीग के दौरान कहा था कि, वे पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर वे लगातार साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से बातचीत भी कर रहे हैं।
बता दें, फाफ डू प्लेसिस अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं जो उनकी बल्लेबाजी से लेकर फिल्डिंग तक में देखने को मिलता है। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी फाफ लगातार टी20 क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते रहते हैं। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि फाफ डू प्लेसिस एक बार फिर से साउथ अफ्रीका टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर दिख सकते हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
12 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines