EXCLUSIVE: ईशान किशन क्यों नहीं कर पा रहे टीम इंडिया में कमबैक? सौरभ तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

Why Ishan Kishan Ignored: एक समय पर ईशान किशन को भारतीय टीम के फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा था. हालांकि, दो साल से वो टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं और उनका सिलेक्शन भी नहीं हो रहा है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने खास इंटरव्यू में खुलासा किया कि किशन को मौका आखिर क्यों नहीं मिल पा रहा.

Why Ishan Kishan Ignored

ईशान किशन क्यों टीम इंडिया से दूर?

Why Ishan Kishan Ignored: मौजूदा समय में क्रिकेट भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है. हर कोई क्रिकेटर बनकर टीम इंडिया का नेतृत्व करना चाहता है. कई सारे खिलाड़ी सालों की मेहनत के बाद भारत के लिए खेल पाते हैं और अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं. हालांकि, कई बार खराब किस्मत टीम इंडिया से उन्हें दूर कर देती है. कुछ ऐसा ही हाल विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का रहा है. एक समय पर वो टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार के रूप में नजर आ रहे थे लेकिन अभी वो स्क्वाड के इर्दगिर्द भी नहीं हैं. लगातार घरेलू क्रिकेट में प्रभावित करने के बावजूद उन्हें जगह क्यों नहीं मिल पा रही है, इसके पीछे का कारण पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने बताया.

विज्ञापन

ईशान किशन को क्यों नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह?

नवंबर 2023 के बाद से ईशान किशन ने भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है. सौरभ तिवारी ने News 24 को दिए इंटरव्यू में ईशान के टीम इंडिया में नहीं चुने जाने पर बात की. उन्होंने बताया कि पंत-जुरेल अच्छा कर रहे हैं और इस कारण किशन को जगह नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा, ‘मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल अच्छा कर रहे हैं. इसलिए शायद ईशान की जगह नहीं बन पा रही है. एक खिलाड़ी का काम अच्छा प्रदर्शन करना होता है. चयन खिलाड़ी के हाथ में नहीं होता है.’

विज्ञापन

ईशान किशन ने त्रिपुरा के खिलाफ जड़ा शतक

30 नवंबर 2025 को झारखंड और त्रिपुरा के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैच देखने को मिला था. इस मुकाबले में झारखंड के कप्तान ईशान ने कमाल कर दिया. उन्होंने 50 गेंदों में 226.00 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 113 रन बनाए. उन्होंने इसी बीच 10 चौके और 8 छक्के जड़े. ईशान की इस पारी के दम पर झारखंड ने 17.3 ओवरों में 183 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.

विज्ञापन

ईशान किशन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्टैट्स

प्रारूप मैच रन सर्वाधिक स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक
टेस्ट 2785278.0085.7101
वनडे 2793321042.40102.1917
T20I327968925.67124.3706

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर, कौन है ODI का असली ‘किंग’? सुनील गावस्कर ने दिया सटीक जवाब

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ