Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 से पहले स्वास्तिक चिकारा को रिलीज कर दिया. वहीं पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका ही नहीं मिला था. जिसके बाद भी आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा. हालांकि उन्होंने सभी फ्रेंचाइजियों को करारा जवाब देते हुए अयोध्या प्रीमियर लीग में 195 रन जड़ दिए. इस पारी के दौरान स्वास्तिक चिकारा ने 21 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं.
स्वास्तिक चिकारा ने खेली शानदार पारी
अयोध्या प्रीमियर लीग में गोमती थंडर और हिंडन टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मुकाबले में गोमती थंडर की टीम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे. जहां पर स्वास्तिक चिकारा और प्रियांशु पांडे की जोड़ी मैदान पर उतरी. दोनों ने ही उसके बाद पारी को खत्म भी किया. इन दोनों ने 307 रनों की शानदार पार्टनरशिप भी की. जिसमें प्रियांशु पांडे ने 54 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं स्वास्तिक चिकारा ने 69 गेंदों में 195 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 11 चौके और 21 गगनचुंबी छक्के भी शामिल रहे हैं. इस दौरान चिकारा ने 282.6 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. आज के पहले किसी भी बल्लेबाज ने 195 रनों की पारी नहीं खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने हर दिशा में बड़ा शॉट खेला.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB की कैसी होगी प्लेइंग 11? जोश हेजलवुड की चोट बढ़ा रही टीम की टेंशन!
गोमती थंडर ने हिंडन टाइटंस को हराया
इस मुकाबले में गोमती की टीम ने 20 ओवरों में 308 रन बनाए. जवाब में हिंडन टाइटंस की टीम सिर्फ 180 रन ही बना सकी. अकेले स्वास्तिक चिकारा से ही हिंडन की टीम हार गई. हालांकि चिकारा ने यूपी टी-20 लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जिसके कारण ही उन्हें आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला. हालांकि इस साल वो अच्छा प्रदर्शन करके खुद को आईपीएल 2027 में साबित करना चाहेंगे. फिलहाल कई टीमों की नजरें उनके ऊपर टिकी है.
ये भी पढ़ें: क्या विराट कोहली ने RCB से मांगी ‘चार्टर्ड फ्लाइट’? IPL 2026 से पहले खुद दिया अफवाहों का करारा जवाब
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines