Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी आपस में ही भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस ने अपने सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम पर कमेंट कर दिया। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है। हारिस को सभी पूर्व खिलाड़ी जमकर सुना रहे हैं। पाकिस्तानी दिग्गज ने तो बोल दिया कि इस कमेंट के लिए हारिस को डंडे से मारना चाहिए। एशिया कप 2025 में हारिस को टीम में जगह मिली है।
मोहम्मद हारिस ने बाबर आजम पर किया था कमेंट
पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान लंबे समय से टी20आई टीम का हिस्सा नहीं हैं। दोनों खिलाड़ियों को स्लो खेलने के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। जिसके बारे में बात करते हुए मोहम्मद हारिस ने एक लोकल यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि बाबर और रिजवान ने पाकिस्तान के लिए कई अच्छे प्रदर्शन किए हैं, लेकिन जब आप एक मानक स्थापित करना चाहते हैं, तो आपको जूनियर खिलाड़ियों को मौके देने की जरूरत है। बाबर आजम को टी20 फॉर्मेट में तेजी से खेलने की जरूरत है।’
बासित अली को हारिस पर आया गुस्सा
विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस के इस कमेंट को सुनकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासिल अली को बहुत ज्यादा गुस्सा आया। एक यूट्यूब चैनल पर कामरान अकमल से बात करते हुए हारिस ने कहा, ‘अगर मोहम्मद हारिस कहते हैं कि बाबर आज़म में सुधार की जरूरत है, तो मुझे लगता है कि हारिस को डंडे से पीटना चाहिए। हारिस, बाबर आजम के बारे में बोलने वाले तुम कौन होते हो? कप्तान बदल गया है। अगर बाबर आज़म अभी भी कप्तान होते, तो क्या हारिस यह बयान देते?’ दरअसल बाबर की कप्तानी में हारिस को बहुत कम मौके मिले थे। जिसके कारण भी विवाद बड़ा हो गया है।
ये भी पढ़ें: आईसीसी ने इस ऑलराउंडर पर लगाया बैन? करियर पर लटकी तलवार!
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
47 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines