सरफराज खान को बार-बार इग्नोर करने पर सवाल, टीम इंडिया के इस पूर्व सिलेक्टर ने साधा अगरकर-गंभीर पर निशाना

Sarfaraz Khan: सरफराज खान डोमेस्टिक क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बार-बार टीम इंडिया के लिए सिलेक्ट नहीं किया जाता. इसको लेकर दिलीप वेंगसरकर ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर पर निशाना साधा है

Sarfaraz Khan Ajit Agarkar Gautam Gambhir

Dilip Vengsarkar Slam Ajit Agarkar and Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर की काफी आलोचना की है, क्योंकि वो लगातार सरफराज खान को गेम के अलग-अलग फॉर्मेट्स में नजरअंदाज कर रहे हैं. घरेलू टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मुंबई के बल्लेबाज को सिलेक्शन के लिए इग्नोर किया गया है. सरफराज को आखिरी बार भारत के लिए 2024 में भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज में खेलते देखा गया था.

विज्ञापन

‘सरफराज को क्यों नजरअंदाज किया जाता है?’

विज्ञापन

टीओआई को दिए गए एक इंटरव्यू में, वेंगसरकर ने कहा है कि ये देखकर हैरानी होती है कि सरफराज को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया. धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी और देवदत्त पडिक्कल के साथ उनकी साझेदारी का हवाला देते हुए, पूर्व इंडियन सिलेक्टर ने कहा कि इसने आखिरकार भारत को टेस्ट जीतने में मदद की. सरफराज को एक सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी बताते हुए, वेंगसरकार ने कहा कि ये शर्म की बात है कि ऐसे काबिल खिलाड़ी की उपेक्षा और नजरअंदाज किया गया.

‘शर्म की बात’

विज्ञापन

वेंगसरकर ने कहा, ‘आप जानते हैं, बात ये है कि मेरे लिए ये सच में अजीब है कि वो भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में क्यों नहीं चुना जाता, जब उसने लगातार अच्छा परफॉर्म किया है, यहां तक कि जब उसे भारत के लिए मौका मिला. और ये सच में मुझे हैरान करता है, क्योंकि वो सभी फॉर्मेट में खेलने के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं. ऐसे टैलेंटेड प्लेयर को इग्नोर और नेगलेट किया गया है. ये सचमुच में शर्म की बात है.’

बार-बार होना पड़ रहा है निराश

विज्ञापन

सरफराज को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाएगा और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी, 17 किलो वजन घटाया. हालांकि, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया और एक बार फिर से घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए अनदेखा किया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ