Ruturaj Gaikwad: टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी इन दिनों शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ उनमें से एक हैं। गायकवाड़ ने आईपीएल में सीएसके के साथ ही टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। अब भारत के पूर्व चयनकर्ता किरण मोरे ने कप्तानी के दावेदार के रूप में उनका समर्थन किया है।
गायकवाड़ में भारतीय टीम का नेतृत्व करने की क्षमता
मोरे ने कहा कि गायकवाड़ ने एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए टीम और परिस्थितियों को संभालने जैसी चीजें सीखी होंगी। मोरे का मानना है कि गायकवाड़ में भारतीय टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है। जियोसिनेमा पर गायकवाड़ के बारे में बात करते हुए मोरे ने कहा- “वह भारत के भविष्य के कप्तान भी हो सकते हैं, उनका स्वभाव बहुत अच्छा है।”
वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं
मोरे ने गायकवाड़ की क्वालिटीज पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं और मैं उनके टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहा हूं। फिलहाल टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। जबकि टी-20 में हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि आयरलैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को ये जिम्मेदारी दी गई है। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोरे ने कहा- “मैं गायकवाड़ के टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहा हूं।”
उनके बेसिक्स बहुत सही हैं
उन्होंने आगे कहा- “गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल दोनों उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। रुतुराज सभी प्रारूप खेल सकते हैं, उनके बेसिक्स बहुत सही हैं।” गौरतलब है कि गायकवाड़ ने 2020 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो 2 वनडे में उन्होंने 27 और 10 टी-20 मैचों में 154 रन बनाए हैं। इस बार आईपीएल के 16 मैचों में उन्होंने 42 से ज्यादा के औसत से 590 रन जड़े थे। इसमें चार अर्धशतक शामिल रहे।
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines