IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोट के चलते परेशान चल रही है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही सर्जरी के चलते लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से श्रेयस अय्यर भी पीठ में दिक्कत के चलते बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों के बार-बार चोटिल होने पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बड़ा बयान दिया है।
बार-बार क्यों चोटिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी, वीरेंद्र सहवाग ने बताई वजह
बार-बार चोटों से पीड़ित भारतीय खिलाड़ियों के बारे में अपनी ईमानदार राय देते हुए महान क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि क्रिकेट के खेल में वैट लिफ्टिंग के लिए कोई जगह नहीं है। दिग्गज ओपनर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान के मुताबिक भारतीय खिलाड़ी अपने वर्कआउट रूटीन की वजह से चोटिल होते जा रहे हैं।
ऐसे समय में जब रोहित शर्मा की टीम इंडिया पीठ और हैमस्ट्रिंग की चोटों से परेशान है, सहवाग ने एक बड़ा दावा किया और कहा कि क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और युवराज सिंह को अपने शानदार करियर में शायद ही कभी इस तरह की चोटों का सामना करना पड़ा हो।
हर कोई विराट कोहली नहीं हो सकता- वीरेंद्र सहवाग
खेल के सभी प्रारूपों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने स्वीकार किया कि उनके समय पर खिलाड़ी वैट लिफ्टिंग का समर्थन नहीं करते थे। उन्होंने विराट कोहली की फिटनेस की तारीफ की लेकिन ये भी कहा कि हर कोई उनकी तरह नहीं हो सकता है।
सहवाग ने टीआरएस क्लीप्स से कहा कि ‘ हम अपने समय पर कोई भी वैट ट्रेनिंग नहीं करते थे, लेकिन फिर भी पूरा दिन खेल लेते थे। ये विराट कोहली का फंडा हो सकता है लेकिन हर कोई कोहली नहीं होता। आपकों हर खिलाड़ी के हिसाब से अलग ट्रेनिंग रुटीन तैयार करना चाहिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines