ODI Team of The Year: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ रहा है। साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले मुकाबले में एकतरफा मात दी है। भारत को पहले मैच में एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के बीच नई वनडे टीम सामने आई है। इस टीम में भारत के लिए विश्व खेलने वाले कई खिलाड़ियों का पत्ता कट गया है। चलिए आपको बताते हैं इस टीम में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।
ये भी पढ़ें:-IND vs AFG: ना रोहित ना हार्दिक, टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सामने आया शुभमन गिल का नाम
ये 6 खिलाड़ी टीम में शामिल
वनडे के लिए जारी टीम में भारत के लिए विश्व कप 2023 खेलने वाले सिर्फ 6 खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों का पत्ता कट गया है। गौरतलब है कि ईएसपीएन ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इस साल की बेस्ट वनडे टीम का ऐलान किया है। इस टीम में ईएसपीएन ने भारत के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों का पत्ता कट गया है।
https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1741083090699866189
ये भी पढ़ें:- INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ODI सीरीज में हराया, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी
किसे बनाया टीम का कप्तान
भारत के अलावा विदेश के 5 खिलाड़ियों को ईएसपीएन ने साल 2023 की बेस्ट टीम में शामिल किया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ट्रेविस हेड, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिचेल, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी मार्को जॉनसन और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम जम्पा शामिल हैं। इस टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी सभी को पता है कि भारतीय खिलाड़ियों ने किस कदर विश्व कप में अपना दबदबा बनाकर रखा था।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
10 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
10 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines