ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने शानदार पलटवार किया है। कीवी बल्लेबाजों ने फॉलोआन खेलते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट दिया है। लेकिन इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप अपनी फील्डिंग से छाए हुए हैं। उन्होंने पहली पारी में डेरेल मिशेल का शानदार कैच पकड़ा था, जबकि दूरी पारी में भी उन्होंने एक अविश्वसनीय कैच पकड़ा है।
ओली पोप ने पकड़ा शानदार कैच
दूसरी पारी में फॉलोआन खेलते हुए न्यूजीलैंड ने शानदार पलटवार किया। ओपनर डेविन कॉनवे ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से निकालना शुरू कर दिया। लेकिन 61 रनों के स्कोर पर वह जेक लीज की गेंद पर गच्चा खा गए, गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधी ओली पोप की तरफ बढ़ी, जहां से पहले से तैयार पोप ने डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। इस तरह कॉनवे की पारी यही रुक गई।
और पढ़िए – जसप्रीत बुमराह की चोट पर बड़ा अपडेट, IPL फैंस को झटका, टीम इंडिया के लिए बुरी खबर
मैच में फील्डिंग से छाए हैं पोप
वहीं इससे पहले पहली पारी में भी ओली पॉप ने डेरेल मिशेल का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा था। उन्होंने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि गेंद पिच पर कहा गिरेगी, ऐसे में पोप ने डाइव लगाकर यह कैच लपका था, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऐसे में इस मैच में इंग्लिश प्लेयर ओली पोप अपनी फील्डिंग से छाए हुए हैं।
और पढ़िए – वर्ल्ड कप में जीत की 2 बार हैट्रिक…ऑस्ट्रेलिया टीम ने बना डाला अनोखा रिकॉर्ड…
इंग्लैंड को जीत के लिए चाहिए 210 रन
दूसरे टेस्ट में अब इंग्लैंड को जीत के लिए 210 रनों की जरुरत है। जबकि कल का खेल बाकि है। इंग्लैंड का 48 रन पर एक विकेट गिर चुका है। फिलहाल बेन डकेत 23 और ओली पोप 1 रन बनाकर क्रीच पर जमे हुए हैं। ऐसे में पोप की टीम उनसे यही उम्मीद कर रही होगी कि फील्डिंग की तरह अब वह बॉलिंग में भी अपना जलवा दिखाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
23 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
41 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines