ENG vs PAK: बुधवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में शुरू हुआ था. वहां पर ब्रिटिश सिंगर लौरा राइट ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया. इसके बाद लौरा चर्चा में आ गई थीं. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लोगों ने अपने रिएक्शन भी उन्हें लेकर दिए. हालांकि ये काम लौरा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. इतने बड़े मंच पर राष्ट्रगान गाने के लिए वो पिछले छह महीने से उर्दू सीख रही थीं. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने द एथलेटिक को दिए गए इंटरव्यू में किया है.
‘भारत-पाक का राष्ट्रगान गाना चुनौती’
लौरा राइट ने पिछले साल भारत का राष्ट्रगान बंगाली में गाया था. भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान राइट को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ था. खैर इंटरव्यू में लौरा ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रगान गाना सम्मान की बात है. ब्रिटिश सिंगर ने कहा, “किसी भी कंट्री का राष्ट्रगान गाना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं इसे कभी भी हल्के में नहीं लेती हूं. भारत और पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाना बहुत बड़ी चुनौती होती है. जब भी मुझे इसके लिए कहा जाता है तो मैं बहुत सोचकर हां कहती हूं. पहले मुझे भी इस बात का यकीन होना चाहिए मैं इसे सही से गा सकती हूं या नहीं.”
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंची
लौरा राइट ने उर्दू भाषा पर किया काम
लौरा राइट ने बताया कि पाकिस्तान का राष्ट्रगान सीखने के लिए उन्हें बहुत समय मिला था. लौरा ने कहा, “मुझे ये चीज पता होनी चाहिए कि सीखने के लिए मेरे पास ज्यादा समय है. मैं उर्दू भाषा के ऊपर पिछले छह महीने से काम कर रही हूं. इसके बाद ही मैं राष्ट्रगान गा पाई. ये मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात है. भारत का राष्ट्रगान गाने से पहले मैं काफी नर्वस थीं. मैंने भारतीय राष्ट्रगान को बोलने और सुनने वाले कुछ लोगों के साथ टाइम बिताया. इसके बाद ही मैं शब्दों का उच्चारण कर पाईं.”
पाकिस्तान की करारी हार
पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट मैच बढ़िया नहीं रहा. टीम को शर्मनाक हार का सामना पड़ा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की बल्लेबाजी 171 रनों पर समेट दी. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 135 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों से हारा पाकिस्तान, गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines