Alex Hartley Retirement: इंग्लैंड की धाकड़ स्पिनर एलेक्स हार्टले ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के साथ 2017 वनडे विश्व कप जीतने वाली बाएं हाथ की स्पिनर हार्टले ने कहा कि वह हंड्रेड के मौजूदा सीजन के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। हार्टले ने इस साल की शुरुआत में खेल से ब्रेक ले लिया था कि। उन्होंने कहा था कि वह मानसिक रूप से संघर्ष कर रही थीं।
द हंड्रेड में किया शानदार प्रदर्शन
इसके बाद वह द हंड्रेड में लौटीं। उन्होंने इस दौरान वेल्श फायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया। यदि हार्टले को नॉकआउट चरण में जगह मिलती है तो उनका आखिरी मैच या तो ओवल में शनिवार के एलिमिनेटर में होगा, या फिर वह लॉर्ड्स में रविवार को होने वाले फाइनल में खेलेंगी।
हार्टले ने कहा- “मैं उत्साहित हूं और इसे मिस करूंगी। मैं इसके बारे में लंबे समय से सोच रही थी। मैं अपने जूते ऊपर लटका रही हूं। आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले रही हूं। वेल्श फायर में मुझे इसका हर पल बेहद पसंद आया।”
जीत चुकी हैं 2017 वर्ल्ड कप
हार्टले ने 2016 और 2019 के बीच इंग्लैंड के लिए 28 वनडे और चार टी20 मैच खेले, जिसमें 2017 विश्व कप जीत उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बेहद खास है। उन्होंने टूर्नामेंट में इंग्लैंड के 9 मैचों में से 8 में हिस्सा लिया। वह 10 विकेट के साथ टीम की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में हरमनप्रीत कौर का 51 रन पर महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था। इस मैच में इंग्लैंड ने 9 रन से जीत हासिल की थी।
सोफी एक्लेस्टोन के टीम में आने और शानदार प्रदर्शन करने के बाद हार्टले को अपनी जगह गंवानी पड़ी। इसके बाद उन्हें 2019 में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिला। उन्होंने 2022 में फायर की टीम में शामिल होने से पहले हंड्रेड के पहले सीजन में थंडर और मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स का प्रतिनिधित्व किया।
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
39 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines