England vs West Indies, 2nd ODI: मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मुकाबला तीन दिसंबर को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम विंडीज उम्दा प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला छह दिसंबर को यानी करीब 72 घंटे बाद एक बार फिर इसी मैदान पर खेला गया।
हालांकि, इस बार मैच का रिजल्ट कुछ और ही रहा। पहले वनडे में मिली हार को इंग्लिश टीम दूसरे वनडे में जीत हासिल करते हुए बराबर करने में कामयाब रही। इसके साथ सीरीज भी 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है। ऐसे में नौ दिसंबर को खेले जाने वाला सीरीज का आखिरी मुकाबला अब और भी रोमांचक हो गया है। तीसरे वनडे मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका प्रतिष्ठित सीरीज पर कब्जा होगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: जिसने भारत को हराया, वह RCB को जिताएगा! इन दो खिलाड़ियों को किया शामिल, तो ट्रॉफी पक्की
इंग्लैंड को मिली 6 विकेट से जीत:
दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। मिले आमंत्रण को स्वीकार करते हुए विंडीज टीम 39.4 ओवरों में 202 रन पर ढेर हो गई थी।
टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर कप्तान शाई होप रहे। उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 68 गेंद में सर्वाधिक 68 रन का योगदान दिया। उनके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंद में 63 रन बनाने में कामयाब रहे।
वेस्टइंडीज द्वारा मिले 203 रन के लक्ष्य को इंग्लिश टीम ने 32.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए विल जैक्स ने 72 गेंद में 73 रन का योगदान दिया। उनके अलावा निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन जोस बटलर (58*) ने टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचाया।
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में जहां सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन सर्वाधिक क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। वहीं विपक्षी टीम की तरफ से गुडाकेश मोती ने दो विकेट चटकाए। मैच के दौरान उम्दा गेंदबाजी के लिए कुरेन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines