India Women vs England Women, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला आज (छह दिसंबर 2023) को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लिश महिला टीम बाजी मारने में कामयाब रही। मुकाबले के दौरान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम इंग्लैंड निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सके। इस तरह इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लिश महिला टीम 38 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही।
नेट साइवर ब्रंट और डैनी व्याट ने जमाया रंग:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की तरफ से नेट साइवर ब्रंट और डैनी व्याट अर्धशतक लगाने में कामयाब रहीं। टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ब्रंट ने जहां 53 गेंद में 77 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं व्याट ने पारी का आगाज करते हुए 47 गेंद में 75 रन का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने महज नौ गेंद में 255.55 की स्ट्राइक रेट से 23 रन की तेज तर्रार पारी खेली।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान का कोच बनना चाहता है भारतीय दिग्गज, वर्ल्ड कप में बुरे हालात देख पिघला दिल
भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने चटकाए तीन विकेट:
भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रेणुका सिंह रहीं। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 27 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा श्रेयंका पाटिल ने दो, जबकि सैका इशाक ने एक सफलता प्राप्त की।
शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारी हुई बेकार:
भारत की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा सर्वोच्च स्कोरर रहीं। उन्होंने टीम के लिए 42 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन जीत के दहलीज तक पहुंचाने में नाकामयाब रहीं। शेफाली के अलावा कप्तान कौर ने 21 गेंद में 26 रन की पारी खेली। बाकी के अन्य बल्लेबाज रन के लिए जूझते हुए ही नजर आए।
सोफी एक्लेस्टोन ने चटकाए तीन विकेट:
इंग्लिश महिला टीम की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने चार ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 15 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा फ्रेया केम्प, सारा ग्लेन और नेट साइवर ब्रंट ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines