INDW Vs ENGW: टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

India Women vs England Women 2nd T20I: दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को हराकर इंग्लैंड महिला टीम ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त।

england women beat india women India Women vs England Women 2nd T20I

Image Credit: Social Media

India Women vs England Women 2nd T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच को जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 80 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी।

विज्ञापन

कोई भी भारतीय खिलाड़ी मैच में ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाई। टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने इस मैच में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मैच में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। भारत की तरफ से जेमिमा ने सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मधाना ने 10 रन बनाए।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने 11.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

भारतीय टीम द्वारा मिले 81 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 11.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ऐलिस कैप्सी ने सबसे ज्यादा 25 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने 16 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किए। पूजा वस्त्रकार और सइका ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने भारत को 80 रन पर किया ढेर

इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 16.2 ओवर में महज 80 रनों पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चार्लोट डीन, लॉरेन बेल, एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन ने 2-2-2-2 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड की सभी गेंदबाजी काफी किफायती रही। इस सीरीज में ये भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को भी गवां दिया है।

विज्ञापन

घर पर बेहद खराब हैं टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने घर पर कुछ सालों में तीन टी20 सीरीज खेली है और तीनों में उसको हार का सामना करना पड़ा है।

इंग्लैंड 2-0*, हारे
ऑस्ट्रेलिया 4-1, हारे
साउथ अफ्रीका 2-1, हारे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ