England vs Bangladesh ODI World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सांतवें मैच में इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। मैच का आयोजन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी का फैसला लिया है। मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर कर रहे हैं वहीं बांग्लादेश की कमान शाकिब अल हसन के हाथों में है।
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले।
वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की इस टूर्नामेंट में शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम को पहले ही मैच में पिछले विश्वकप की रनर-अप न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी खास तौर पर फेल रही थी। वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी।
विश्वकप में इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश का रिकॉर्ड
इंग्लैंड और बांग्लादेश एकदिवसीय विश्व कप में चार बार आमने-सामने हुए हैं और उनका रिकॉर्ड भी बराबरी का है। दोनों टीमों ने दो-दो गेम जीते हैं। 2015 संस्करण के दौरान बांग्लादेश ने एडिलेड में इंग्लैंड को 15 रनों से हराया था। कार्डिफ़ में 2019 विश्व कप में आमने-सामने होने पर इंग्लैंड ने एशियाई टीम को 106 रनों से हरा दिया था।वनडे फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें मार्च 2023 में बांग्लादेश में भिड़ी थीं। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली थी।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines