England vs Bangladesh Head to Head: इंग्लैंड 2023 आईसीसी विश्व कप के सातवें मैच में मंगलवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश से भिड़ेगा। मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। वर्ल्ड कप की चैंपियन इंग्लैंड और बांग्लादेश जब एक दूसरे से भिड़ती है तो मैच काफी रोमांचक रहता है। दोनों के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड में जहां इंग्लैंड का दबदबा है वहीं वर्ल्ड कप में बांग्लादेश अलग रुप में होती है और इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देती नजर आती है।
वनडे में इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश आमने-सामने का रिकॉर्ड
इंग्लैंड और बांग्लादेश वनडे में 24 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड 19-5 से आगे है। बांग्लादेश की अंग्रेजों के खिलाफ पहली जीत जून 2010 में ब्रिस्टल में हुई थी। 237 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 231 रनों पर आउट हो गई थी।
कुल खेले गए मैच: 24
इंग्लैंड द्वारा जीते गए मैच: 19
बांग्लादेश द्वारा जीते गए मैच: 5
मैच टाई: 0
विश्वकप में इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश का रिकॉर्ड
इंग्लैंड और बांग्लादेश एकदिवसीय विश्व कप में चार बार आमने-सामने हुए हैं और उनका रिकॉर्ड भी बराबरी का है। दोनों टीमों ने दो-दो गेम जीते हैं। 2015 संस्करण के दौरान बांग्लादेश ने एडिलेड में इंग्लैंड को 15 रनों से हराया था। कार्डिफ़ में 2019 विश्व कप में आमने-सामने होने पर इंग्लैंड ने एशियाई टीम को 106 रनों से हरा दिया था।वनडे फॉर्मेट में आखिरी बार दोनों टीमें मार्च 2023 में बांग्लादेश में भिड़ी थीं। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली थी।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines