IND vs ENG: ओवल में टीम इंडिया की जीत पक्की है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत 2-2 की बराबरी पर होगा। यह बात हम यूं ही हवा में नहीं कर रहे हैं, बल्कि ओवल क्रिकेट मैदान का इतिहास ही भारतीय टीम की जीत की ओर इशारा कर रहा है। दूसरी इनिंग में भारत की पूरी टीम 396 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
इंग्लैंड के सामने शुभमन गिल की सेना ने 374 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में अंग्रेजों ने एक विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 50 रन लगा दिए हैं। टेस्ट के चौथे दिन मैच का नतीजा निकलने की पूरी उम्मीद है। ओवल में अगर इंग्लिश टीम को जीत का स्वाद चखना है, तो चमत्कार करके दिखाना होगा।
ओवल में टीम इंडिया की जीत पक्की
ओवल के मैदान पर आजतक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 300 रनों से ज्यादा का लक्ष्य चेज नहीं हो सका है। इस ग्राउंड पर चौथी पारी में हाईएस्ट चेज करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है। साल 1902 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लिश टीम ने 263 रनों का लक्ष्य 9 विकेट खोकर हासिल किया था।
वहीं, 1963 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 252 रन सफलतापूर्वक चेज किया था। मगर 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य आजतक कभी भी इस मैदान पर चेज नहीं हो सका है। अब अगर इंग्लैंड को सीरीज 3-1 से अपने नाम करने है, तो मेजबानों को ओवल में नया इतिहास लिखना होगा। साल 2000 के बाद से सिर्फ एक बार ही ओवल में कोई भी टीम 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल कर सकी है।
गेंदबाजों को दिखाना होगा दम
भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी कराई थी। मोहम्मद सिराज की अगुवाई में टीम अपने गेंदबाजों से एक बार फिर ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली पारी में चार-चार विकेट अपने नाम किए थे। सिराज इस मैच में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं और वह दूसरी इनिंग में जैक क्राउली का विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines