ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाने में कामयाब हुई है। इंग्लैंड के इस उम्दा स्कोर में एक बार फिर अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 76 गेंदों का सामना किया। इस बीच 110.52 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाने में कामयाब रहे। इस बीच उनके बल्ले से 11 चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले।
रूट और बेयरस्टो ने भी बिखेरी चमक:
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो का बल्ला भी जमकर चला है। दोनों बल्लेबाज ग्रीन टीम के खिलाफ अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए जहां बेयरस्टो 61 गेंद में 59 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं रूट ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंद में चार चौके की मदद से 60 रन का योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: किन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला? दो पूर्व कप्तानों की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
मलान, बटलर और ब्रूक ने भी खेली उपयोगी पारियां:
मैच के दौरान डेविड मलान, कैप्टन जोस बटलर और हैरी ब्रूक को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह इस उम्दा शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए मलान ने 39 गेंद में 31 रन का योगदान दिया। वहीं हैरी ब्रूक 17 गेंद में 30 और कैप्टन जोस बटलर 18 गेंद में 27 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
हारिस रऊफ को मिली सर्वाधिक तीन सफलता:
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज हारिस रऊफ रहे। उन्होंने 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 64 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए, जबकि इफ्तिखार अहमद ने एक सफलता प्राप्त की। इसके अलावा विपक्षी कप्तान बटलर को रऊफ ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
33 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
46 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines