हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC ने इंग्लैंड के जख्मों पर छिड़का ‘नमक’, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी नुकसान

England fined by ICC: इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के हाथों दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद अब सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. इसी के साथ अब आईसीसी ने भी इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. इससे टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में भारी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
AI Generated Image

England fined by ICC: इंग्लैंड की टीम को अपने ही घर पर न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. कीवी टीम ने इस मैच में कमाल का खेल दिखाते हुए 253 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस मैच के बाद इंग्लैंड की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारत से नीचे 7वें नंबर पर है. इस सीजन के फाइनल में पहुंचने के इंग्लैंड के सपने को करारी चोट लगी है तो वहीं मैच के बाद अब आईसीसी की तरफ से भी इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया गया है. इसके तहत इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भारी नुकसान हुआ है.

WTC पॉइंट्स टेबल में 12 पॉइंट कटे

इंग्लैंड की टीम को स्लो ओवर रेट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 50 फीसदी फाइन लगाया गया है. इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी इंग्लिश टीम को बड़ा नुकसान हुआ है. टीम को 12 अंकों का नुकसान हुआ है. इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 12 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम 26.39 विनिंग परसेंटेज के साथ 7वें नंबर पर है. न्यूजीलैंड की टीम ने ने 5 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल में 66.67 विनिंग परसेंटेज के साथ चौथे नंबर पर है.

रोमांचक मोड़ पर पहुंची टेस्ट सीरीज

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था जिसमें इंग्लिश टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 115 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी तो वहीं दूसरे मैच में कीवी टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है. ऐसे में अब हर किसी की नजरें तीसरे और आखिरी टेस्ट पर रहने वाली है. ये मैच 25 जून से ट्रेंट ब्रिज के नॉटिंघम मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. टॉम लैथम की कप्तानी वाली कीवी टीम इस ऐतिहासिक मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- यादगार पारी खेलने के बाद भी ये महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद चेहरे पर छाई मायूसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola