हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, चोट से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वो अब इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए नज़र नहीं आएंगे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट देकर अपने संन्यास के बारे में फैंस को बताया.

विज्ञापन
मार्क वुड ने लिया संन्यास (Photo: AI)

Mark Wood Officially Announced His Retirement: इंग्लैंड के तूफानी तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया. उन्होंने इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वुड इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने तुरंत प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है. वुड पिछले कुछ समय से इंजरी के कारण काफी परेशान रहे हैं. उनके ऊपर चोट इतनी हावी हो गई कि वो अब अपने क्रिकेट करियर को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं.

इंजरी ने खत्म किया करियर

मार्क वुड के पहले कोहनी में चोट लगी. इसके बाद उनकी घुटने की सर्जरी हुई. 15 महीने तक वो मैदान से बाहर रहे. पिछले साल नवंबर में पर्थ में खेले गए पहले एशेज टेस्ट में उन्होंने वापसी की थी. मैच के दौरान वो सिर्फ 11 ओवर ही करा पाए. उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी. उन्हें मैदान छोड़कर इलाज के लिए घर लौटना पड़ा. इसके बाद से उन्होंने इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेला.

ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, बनी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दिया बयान

मार्क वुड ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने संन्यास लेने की घोषणा के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है. पिछले साल को देखते हुए शायद ये कोई हैरानी की बात नहीं है, लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने के समय पर ये समान्य फैसला लग रहा है. मैंने हमेशा मुश्किलों का सामना किया है. हमेशा चोट से वापसी की कोशिश की है. मैंने वापसी करके लोगों को गलत भी साबित किया है. इस बार मैं लड़ाई हार गया हूं. मेडिकल सलाह के अनुसार टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना अब मुमकिन नहीं है. पिछले एक साल से इंग्लैंड के लिए खेलने का मेरा ड्रीम धीरे-धीरे खत्म हो गया.

‘इंग्लैंड के लिए खेलना सम्मान की बात’

मार्क वुड ने आगे कहा, “इंग्लैंड के लिए मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. ये हमेशा से सपना सच होने जैसा रहा है. मेरे अंदर का छोटा बच्चा इतना खेलने में बहुत खुश होता. पूरी दुनिया घूमना, लोगों से मिला और शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलना, मैं खुद को किस्मत वाला मानता हूं. मैंने हमेशा वही किया है जिससे मुझे बहुत प्यार है.” आपको बता दें वुड ने इंग्लैंड के लिए 38 टेस्ट मैचों में 119 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 70 वनडे मैचों में उन्होंने 80 विकेट चटकाए हैं. वुड ने 38 टी20 मैचों में 54 विकेट भी लिए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 11000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola