जिसका डर था… वही हुआ, सिडनी टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, ये मैच विनर बाहर

Gus Atkinson Hamstring Injury: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले एशेज सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट मैच से इंग्लिश पेसर एटकिंसन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए है. बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान उन्हें मैदान में दर्द का अहसास हुआ था.

Gus Atkinson Hamstring Injury

Gus Atkinson Ruled Out Of Sydney Test: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से सिडनी में 5वें और आखिरी एशेज क्रिकेट टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जिससे टूर पर आई अंग्रेज टीम की चोटों की लिस्ट और बढ़ गई है. एटकिंसन बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन सुबह लंगड़ाते हुए दिखे और सोमवार को स्कैन के बाद उनके बाएं पैर में चोट की कंफर्मेशन होने पर उन्हें ऑफिशियल तौर पर बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

ये 2 खिलाड़ी भी हो चुकी हैं बाहर
इंग्लैंड की टीम पहले ही इस सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड (घुटने) और जोफ्रा आर्चर (साइड स्ट्रेन) को एशेज सरीज से खो चुका है, और 27 साल के मैथ्यू पॉट्स के 4 जनवरी से शुरू होने वाले 5वें टेस्ट के लिए टीम में आने और ब्रायडन कार्स और जोश टंग के साथ अटैक में शामिल होने की उम्मीद है. कार्स अब पर्थ में मैदान पर उतरे मेन 4 तेज गेंदबाजों में से इकलौते बचे हैं, जिन्हें यकीन था कि वो अपनी तेज गति से कमजोर ऑस्ट्रेलियन बैटिंग लाइनअप को नेस्तनाबूद कर देंगे, लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही सीरीज हार गए.

विज्ञापन

मेलबर्न के मैच विनर हैं एटकिंसन
गस एटकिंसन ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट में 8 विकेट की हार में खेला था, जिसके बाद एडिलेड में तीसरे टेस्ट के लिए जोश टोंग को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था. उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए चोटिल आर्चर की जगह टीम में वापस बुलाया गया था, जो 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की पहली जीत थी, और उन्होंने सीरीज में 47.33 की औसत से 6 विकेट लिए थे, और इस मैच को जिताने में अहम रोल अदा किया था.

विज्ञापन

स्टोक्स के पास क्या है ऑप्शन
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर विल जैक्स भी बॉलिंग ऑप्शन के तौर पर टीम में मौजूद हैं, साथ ही स्पेशलिस्ट स्पिनर शोएब बशीर भी हैं, जिन्होंने अभी तक इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है. अब देखना होगा कि गस एटकिंसन के बिना मेहमान टीम सिडनी टेस्ट में कमाल कर पाती है कि नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ