हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ENG vs SL: श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड ने किया टी-20 सीरीज पर क्लीन स्वीप, 8 विकेट से जीता तीसरा मुकाबला

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को इंग्लैंड ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. श्रीलंका को आखिरी टी-20 मैच में भी हार का मुंह देखना पड़ा. इंग्लैंड ने आखिरी मैच को 8 विकेट से जीता.

विज्ञापन
जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच जीतने के बाद/ Image Source: Screengrab/ SONY

ENG vs SL: श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मैच 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला गया. इंग्लैंड ने इस मुकाबले को आसानी के साथ 8 विकेट से अपने नाम कर लिया और 3 मैचों की खेली गई सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इस सीरीज में श्रीलंका की टीम खासा प्रभावित नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने शानदार जीत हासिल कर ली. तीसरे मैच में जोस बटलर ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली. आइए तीसरे मैच पर एक नजर डालते हैं.

श्रीलंका ने बनाए थे 124 रन

श्रीलंका की टीम तीसरे मैच में पूरे ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर सकी और 18.5 ओवर में ही 124 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 24 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली. उनका साथ देने के लिए उतरे लाहिरू उदारा ने निराश किया. उन्होंने 7 गेंदों में 10 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज कामिल मिसारा ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए. कप्तान चरित असलंका के बल्ले से 14 गेंदों में 16 रन निकले.

ये भी पढ़ें: सट्टेबाजी मामले की जांच में चल रहे मोहम्मद रिजवान ने ICC से मांगी मदद, बड़ा अपडेट आया सामने

विज्ञापन

कामिंदु मेंडिस ने 28 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. हालांकि उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की. इसके बाद दासुन शनाका ने 13 गेंदों में 12 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका और इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे सभी ने घुटने टेक दिए.

इंग्लैंड की ओर से सन्नी बेकर ने 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और विल जैक्स को भी 2-2 सफलता मिली. लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन को 1-1 विकेट मिला.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की जगह कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर?

इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने नाबाद 32 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. उनके अलावा एनेउरिन डोनाल्ड ने 6 गेंदों में 13 रन बनाए. वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. हालांकि वह रन आउट हो गए. उन्हें वानिंदु हसरंगा ने रन आउट कर पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया. इस तरह इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में ही 126 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

श्रीलंका की ओर से एकमात्र विकेट थारिंदु रत्नायके ने लिए. हालांकि वह काफी महंगे साबित भी हुए. उन्होंने 2 ओवर में 28 रन खर्च कर 1 विकेट लिया. इसके अलावा नुवान थुशारा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, वानिंदु हसरंगा को कोई भी सफलता नहीं मिली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola