England defeated Bangladesh: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को विश्व कप 2023 के सातवें मैच में एकतरफा मात दे दी है। इसके साथ ही इंग्लैंड ने इस विश्व कप पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 365 रनों का बड़ा टारगेट दिया था। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने विश्व कप में जीत का खाता भी खोल दिया है।
मलान ने खेली 140 रनों की पारी
टॉस की बॉस रही बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ने तूफानी शुरुआत की और बांग्लादेश के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 107 गेंदों में तूफानी 140 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान मलान ने 16 चौके और 5 छक्के भी जड़े हैं। मलान के अलावा जो रूट ने भी 82 रनों की पारी खेली है। इसके बदौलत इंग्लैंड ने बांग्लादेश के समक्ष 365 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ‘मैं तो टूरिस्ट गाइड हूं, हॉलीडे मना रहा हूं…’ अफगानिस्तान के मेंटर बने अजय जडेजा ने ली चुटकी, देखें वीडियो
बटलर की सेना को मिली राहत
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। बांग्लादेश ने सिर्फ 14 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद तीसरा विकेट भी सिर्फ 26 के स्कोर पर गंवा दिया। यहां से साफ हो गया था कि बांग्लादेश का मैच जीत पाना मुश्किल है। इसके बाद बांग्लादेश के एक के बाद एक खिलाड़ी पवेलियन कौ लौटते चले गए और मुकाबले को 137 रनों से गंवा दिया। वहीं न्यूजीलैंड को इस बड़ी जीत ने राहत देने का काम किया होगा। इंग्लैंड विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी। न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाहला अपने नाम कर लिया था। ऐसे में इंग्लैंड काफी प्रेशर में था, लेकिन आज बांग्लादेश को हराने के बाद बटलर की सेना ने राहत महसूस की होगी।
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
26 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
37 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines