हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ झटके थे 340 विकेट

England Cricket Team: इंग्लैंड क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. जिसके कारण ही काउंटी क्रिकेट में भी कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इस बीच इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया है.

विज्ञापन
ben stokes and liam dawson

England Cricket Team: इंग्लिश क्रिकेट टीम मौजूदा समय में बड़े बदलाव से गुजर रही है. इस बीच काउंटी क्रिकेट के सुपरस्टार ऑलराउंडर ने सभी को चौंकाते हुए अचानक रिटायरमेंट का फैसला किया है. इस खिलाड़ी ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 340 विकेट भी हासिल किया था. ऐसे में इस खिलाड़ी के संन्यास से काउंटी टीम हैम्पशायर को बहुत ही नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस खिलाड़ी ने अचानक संन्यास के पीछे का भी कारण बताया है. 

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास का फैसला 

हैम्पशायर के स्टार ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने सभी को चौंकाते हुए अचानक फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. 36 साल के डॉसन वाइट बॉल क्रिकेट में अपना करियर लंबा करना चाहते हैं, जिसके कारण ही उन्होंने ये अहम फैसला किया है. ऐसे में वो हैम्पशायर के लिए टी-20 ब्लास्ट और रॉयल वनडे कप खेलते हुए नजर आएंगे. हाल में ही घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन के कारण लियाम डॉसन की इंग्लैंड के टेस्ट टीम में भी वापसी हुई थी. इस बारे में बात करते हुए लियाम डॉसन ने कहा, ‘यह फैसला आसानी से नहीं लिया, लेकिन व्हाइट-बॉल क्रिकेट को लंबा करने के लिए समय सही लगा. हैंपशर के लिए 200 मैच खेलना गर्व की बात है. मैं व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में टीम की सफलता जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.’   

ये भी पढ़ें: ‘असली परीक्षा अभी बाकी है…’ वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी देते हुए डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

लियाम डॉसन का शानदार है रिकॉर्ड 

स्टार ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने 218 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 34.48 की औसत से 10828 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 शतक और 56 अर्धशतक जड़े हैं. गेंदबाजी में उन्होंने 32.31 की औसत से 380 विकेट हासिल किए हैं. वहीं लियाम ने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 22 की औसत से 110 रन बनाए हैं. जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किया है. डॉसन वाइट बॉल क्रिकेट भी फिलहाल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: धोनी-रोहित को पीछे छोड़ विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola