Jack Diamond Raped Woman in His Home: खिलाड़ियों और हसीनाओं का एक लंबा इतिहास है। अगर यही खिलाड़ी उनकी जान के दुश्मन बन जाएं तो क्या होगा? सोचकर ही डर लगता है। इंग्लैंड से कुछ ऐसी ही भयावह खबर निकलकर सामने आ रही है। इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब सदरलैंड के लिए खेलने वाले मिडफील्डर जैक डायमंड एक बड़ी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी मुलाकात डेटिंग एप टिंडर पर एक महिला से हुई। यहां कुछ दिन बात करने के बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। हालांकि, जब डायमंड महिला से मिले तो वह खुद की भावनाओं पर कंट्रोल नहीं रख पाए। नतीजा यह रहा कि उन्होंने महिला के साथ बदतमीजी की और आपसी सहमति के बिना सेक्स भी किया।
यह भी पढ़ें- VIDEO: मैच के बीच एंकर भारतीय शख्स से कर रहा था बात, तभी उसने लड़की को कर दिया प्रपोज
महिला ने इस हादसे के बाद डायमंड के ऊपर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह घटना पिछले साल की है। डायमंड को इस हरकत के बाद से उनके क्लब ने निलंबित कर दिया है। खबरों की माने तो यह कथित अपराध 7 मई साल 2022 को वाशिंगटन में उनके घर पर घटित हुआ था।
न्यूकैसल क्राउन कोर्ट में डायमंड का कहना है कि उन्होंने किसी का रेप नहीं किया है। हालांकि, इस मामले में महिला का कहना है कि उनके और डायमंड के बीच केवल कडल और गले लगने की बात हुई थी, लेकिन मिलने के बाद डायमंड उनके साथ सेक्स करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने उनपर हमला भी किया।
कोर्ट में पेस की कई दलीलों पर गौर करें तो यही बात सामने निकलकर सामने आती है कि महिला के मना करने के बावजूद डायमंड ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। इस केस में अगर फुटबॉलर दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। साथ ही साथ उसका फुटबॉल करियर भी बर्बाद हो जाएगा। फिलहाल हर किसी को कोर्ट के फैसले का बेसब्री के साथ इंतजार है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines