Jos Buttler: इंग्लैंड के वनडे और टी-20 कप्तान जॉस बटलर बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई कर चुके हैं। जोस बटलर की कप्तानी में ही इंग्लैंड ने टी-20 विश्वकप पर कब्जा जमाया था। बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। क्योंकि वह अपनी कप्तानी के साथ-साथ अपनी बैटिंग से भी मैच जिताने में माहिर माने जाते हैं।
जसप्रीत बुमराह को बताया खतरनाक बॉलर
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को खतरनाक बॉलर बताया है। उनका कहना है कि जसप्रीत बुमराह को खेलने में उन्हें परेशानी होती है। इसलिए जोस बटलर जसप्रीत बुमराह को सबसे ज्यादा खतरनाक बॉलर मानते हैं।
और पढ़िए –BBL Final: Cooper ने 6 2 4 6 मार बदल दिया मैच, देखें ताबड़तोड़ बैटिंग का VIDEO
बटलर को बुमराह ने 4 बार किया आउट
खास बात यह है कि बुमराह कई बार जोस बटलर को आउट कर चुके हैं। जब भी दोनों का आमना-सामना होता है तो अक्सर जोस बटलर परेशानी में नजर आए हैं। अब तक जसप्रीत बुमराह ने जोस बटलर को चार बार आउट किया है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छा क्रिकेट देखने को मिलता है। हालांकि बात अगर जोस बटलर की बैटिंग की जाए तो वह शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
बुमराह टीम से बाहर
बता दें कि जसप्रीत बुमराह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। हालांकि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी की खबरें भी चल रही है। लेकिन बुमराह मैदान पर वापसी कब तक करेंगे इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines