Ben Stokes Reacts To Excessive Drinking During Noosa Trip: इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज में हार को लेकर पहले ही अलोचना झेल रही है, अब एडिलेड टेस्ट से पहले नूसा की ट्रिप में इनके हद से ज्यादा शराब पीने का मामला भी सामने आया है. कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. मामला तूल पकड़ने पर ईसीबी ने आरोपों की जांच कर रही है. इसको लेकर अब कप्तान बेन स्टोक्स ने भी चुप्पी तोड़ी है.
बेन स्टोक्स ने दिया जवाब
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड एक ऐसे अनवेरिफाइड वीडियो की भी जांच कर रहा है जिसमें ओपनर बेन डकेट नशे की हालत में टीम होटल वापस जाने का रास्ता ढूंढते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में इंग्लैंड के सीरीज में 2-0 से पीछे होने का जिक्र है, जिससे लगता है कि ये एडिलेड टेस्ट से पहले फिल्माया गया होगा. इस घटना पर जवाब देते हुए कैप्टन बेन स्टोक्स ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका पहला कंसर्न अपने खिलाड़ियों की भलाई है.
इंग्लिश कप्तान का पहला रिएक्शन
बेन स्टोक्स ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस में उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा, ‘अभी मैं इस मोमेंट को कैसे हैंडल करता हूं, ये मेरे लिए सबसे जरूरी है. अभी इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर मेरे लिए वहां मौजूद सभी लोगों और शायद कुछ खास लोगों की भलाई सबसे जरूरी है. इस तरह की चीजें बहुत, मुझे नहीं पता कि ‘मेरे करीब’ सही शब्द है या नहीं, लेकिन मुझे इसका सीधा तजुर्बा है कि ये लोगों को कैसे अफेक्ट कर सकता है. और जैसा कि मैंने कहा, इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर मेरा रोल अपने खिलाड़ियों को जितना हो सके प्रोटेक्ट करना है.’
सीरीज के बाकी मुकाबले जीतने की कोशिश
बेन स्टोक्स ने सीरीज के बाकी बचे मैचों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस टूर पर हमारा अभी भी एक लक्ष्य है जिसे हासिल करने की हम कोशिश कर रहे हैं. ये बिल्कुल भी प्लान के हिसाब से नहीं हुआ है. हमें अभी भी 2 क्रिकेट मैच खेलने हैं. इस दौरे के बाकी बचे मैचों में हमें अभी भी बहुत मेहनत और एनर्जी लगानी है. अपने खिलाड़ियों का ख्याल रखना उन मेन चीजो में से एक है जो मुझे करनी है क्योंकि हमें बाहर जाकर 2 क्रिकेट मैच जीतने हैं. मुझे पता है कि इस तरह की चीजें लोगों पर कैसे असर डाल सकती हैं और जैसा कि मैंने कहा, मैं हमेशा अपने खिलाड़ियों की जितनी हो सके उतनी हिफाजत करूंगा.’
यह भी पढ़ें- जयपुर में रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए मची होड़, फैंस ने की धक्का-मुक्की, देखिए पूरा Video
‘खिलाड़ियों को सपोर्ट देंगे’
उन्होंने आगे कहा, ‘अभी इस वक्त, इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर मेरा मेन काम ये एनश्योर करना है कि उन्हें पता हो कि मेरा सपोर्ट उनके साथ है क्योंकि मेरे लिए, अभी यहां बैठे हुए, सबसे जरूरी चीज खिलाड़ियों का एक ऐसा ग्रुप है जिसे मैं सबसे अच्छे हालात में ला सकूं ताकि वो बाहर जाकर इस देश के लिए और इस दौरे के बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें.’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
36 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines