England Cricket: एशेज सीरीज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2-2 की बराबरी पर रुक गई। सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। लेकिन एयरपोर्ट पर उनका सामान चोरी हो गया। जिससे वह परेशान हो गए। सामान चोरी होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
बेन स्टोक्स का सामान चोरी
दरअसल, एशेज सीरीज के बाद बेन स्टोक्स ने वनडे सीरीज से आराम लिया है। आराम लेने के बाद छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे। लेकिन एयरपोर्ट पर उनका बैग खो गया। बेन स्टोक्स ने ट्विटर के माध्यम से खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश एयरवेज से यात्रा करने के बाद उनका सामान नहीं मिला। क्योंकि उनका बैग विमान से उतरा ही नहीं है। जिसके बाद उन्होंने मदद मांगी है। स्टोक्स के ट्वीट के बाद ब्रिटिश एयरलाइन ने भी उनकी मदद की बात कही है।
https://twitter.com/benstokes38/status/1686844787893080065?s=20
ब्रिटिश एयरवेज ने बेन स्टोक्स के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि हमें आपको हुई परेशानी का दुख है, आप अपनी बैग की जानकारी मैसेज के जरिए हमें भेज सकते हैं, ताकि अहम आपकी मदद कर सकें। बता दें कि बेन स्टोक्स अपने परिवार के साथ समय बिताने जा रहे थे।
एशेज में जमकर चला स्टोक्स का बल्ला
बता दें कि हाल ही में खत्म हुई एशेज में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें लॉर्ड्स में चौथी पारी में शानदार शतक भी शामिल था। वहीं सीरीज की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली। जहां सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
ये भी देखें: Pakistan के ‘कप्तान’ ने खोली Team India के कप्तान Rohit Sharma की पोल, World Cup से पहले बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines