IND vs ENG: एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शिकंजा कस लिया है। 608 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। बारिश के खलल के बाद पांचवें दिन का आगाज टीम इंडिया के लिए जोरदार हुआ। आकाशदीप ने ओली पोप को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई, तो अगले ही ओवर में हैरी ब्रूक की पारी का भी अंत कर डाला। अपने ही घर में इंग्लिश टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है। साल 2009 के बाद इंग्लैंड की अपने ही सरजमीं पर ऐसी दुर्गति हुई है।
16 साल बाद हुई ऐसी दुर्गति
608 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की आधी टीम 100 रनों के अंदर ही पवेलियन लौट चुकी है। साल 2009 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने एक ही टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में अपने 5 विकेट 100 रनों के अंदर ही गंवा दिए हैं। फर्स्ट इनिंग में इंग्लैंड ने अपने 5 विकेट सिर्फ 84 के स्कोर पर गंवा दिेए थे, जबकि दूसरी इनिंग टीम ने पांच विकेट 83 के स्कोर पर गंवाए। इससे पहले साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड का इतना बुरा हाल हुआ था।
आकाशदीप ने बरपाया कहर
पांचवें दिन का आगाज ही आकाशदीप ने जबरदस्त अंदाज में किया। आकाश ने क्रीज पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे ओली पोप को सिर्फ 24 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। पोप आकाश की गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे और बॉल उनके बल्ले का भारी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी। पहली इनिंग में 158 रनों की कमाल की पारी खेलने वाले हैरी ब्रूक को भी आकाशदीप ने महज 23 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। भारतीय तेज गेंदबाज की बॉल सीधा ब्रूक के पैड पर आकर लगी और वह विकेटों के सामने पा गए।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines