England vs Sri Lanka: श्रीलंका क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाना है. पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. टीम में कई नियामित खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. इसके अलावा एन्यूरिन डोनाल्ड को डेब्यू करने का मौका मिला है.
इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान
इंग्लैंड की ओर से एन्यूरिन डोनाल्ड डोनाल्ड को डेब्यू करने का मौका मिला है. इसके अलावा जोस बटलर भी सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की प्लेइंग 11 में शामिल हुए हैं. वहीं, बल्लेबाजी विभाग में हैरी ब्रूक, विल जैक्स, टॉम बैंटॉन जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा लियाम डॉसन, जोश टंग, सनी बेकर, आदिल रशीद को प्लेइंग 11 में जगह मिली है.
15 सितंबर को पहला मुकाबला
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथहैम्पटन में खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं, आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के बाद इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 22 सितंबर से होने वाला है. दूसरा मुकाबला 24 सितंबर और तीसरा वनडे 27 सितंबर को खेला जाएगा.
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20: मंगलवार 15 सितंबर
दूसरा T20: गुरुवार 17 सितंबर
तीसरा T20: शनिवार 19 सितंबर
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला ODI: मंगलवार 22 सितंबर
दूसरा ODI: गुरुवार 24 सितंबर
तीसरा ODI: रविवार 27 सितंबर
इंग्लैंड की टीम शानदार लय में है. हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था. इंग्लैंड ने सभी मुकाबले को एकतरफा जीता था. वहीं, इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी, जिसे इंग्लैंड ने 4-0 से अपने नाम किया था. एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था. ऐसे में इंग्लिश टीम शानदार लय में चल रही है. श्रीलंका को कड़ी चुनौती मिलने वाली है. श्रीलंका ने अपनी आखिरी सीरीज भारत के खिलाफ खेली थी. 2 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था.
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जोस बटलर, एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटॉन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी अवर्टन, लियाम डॉसन, जोश टंग, सनी बेकर, आदिल रशीद.
इंग्लैंड का टी-20 स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जोश टोंग.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines