England Squad Ashes 2025: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 21 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट में रंग जमाने के लिए इंग्लिश टीम ने कुल 12 खिलाड़ियों को चुना है. जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. बेन स्टोक्स के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है.
हैरी ब्रूक, जैक क्राउली, जो रूट, जेमी स्मिथ बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. वहीं, टीम ने चार मुख्य तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है. स्पिनर की भूमिका शोएब बशीर निभाते हुए नजर आएंगे. विकेटकीपर की जिम्मेदारी जेमी स्मिथ को दी गई है.
इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान
इंग्लैंड ने पर्थ के मैदान पर होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 12 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. पूरी तरह से फिट होने के बाद मार्क वुड टेस्ट टीम में लौट आए हैं. वहीं, जोफ्रा आर्चर भी अपनी रफ्तार के दम पर कंगारू बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए दिखाई देंगे. बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन डकेट, जैक क्राउली, जेमी स्मिथ रंग जमाते हुए नजर आएंगे.
इंग्लैंड ने पिछले 15 साल में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर एशेज सीरीज के दौरान एक भी टेस्ट मैच में जीत दर्ज नहीं की है. इंग्लैंड ने आखिरी बार कंगारू धरती पर टेस्ट मैच साल 2011 में जीता था. इसके बाद से टीम को यहां पर जीत नसीब नहीं हुई है. पिछले 10 साल से एशेज सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा रहा है. ऐसे में इंग्लिश टीम इस बार इस सूखे को खत्म करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma को ICC रैंकिंग में लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खेल
एशेज सीरीज का शेड्यूल
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर से खेला जाना है. इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से गाबा के मैदान पर खेला जाना है. वहीं, तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी एडिलेड करेगा, जो 17 दिसंबर से शुरू होना है. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेला जाना है. सीरीज का लास्ट टेस्ट मुकाबला सिडनी के मैदान पर 4 जनवरी से खेला जाएगा.
इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड – बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, मार्क वुड.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines